Friday, May 21, 2021

राम रहीम को मिली पैरोल।

  राम रहीम को आज ही पैरोल पर सुनारिया जेल से निकालकर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच में गुरुग्राम ले जाया गया, राम रहीम ने बेल के लिए मां की बीमारी का हवाला दिया था।




अपने ही आश्रम की दो साध्वियों से रेप और पत्रकार की हत्या का दोषी गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पैरोल मिल गई है। राम रहीम को शुक्रवार को रोहतक की सुनारिया जेल से कड़ी सुरक्षा में गुरुग्राम ले जाया गया है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि गुरुग्राम में राम रहीम को कहां रखा गया है और उसे पैरोल कितने दिन की मिली है? माना जा रहा हैं कि राम रहीम की मां भी उससे मुलाकात करने वहीं पहुंच सकती हैं।


खबरों के मुताबिक, राम रहीम ने 17 मई को सुनारिया जेल सुप्रिटेंडेंट सुनील सांगवान को पैरोल के लिए आवेदन दिया था। 6 दिन पहले भी राम रहीम की तबीयत बिगड़ने पर उसे PGI रोहतक में भर्ती कराया गया था, लेकिन यहां राम रहीम ने परिवार वालों और हनीप्रीत से मिलने की जिद कर रहा था। PGI  में उसकी जांच करने के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया था।


राम रहीम  पहले भी कई बार पैरोल के लिए अर्जी लगा चुका था, जिसे हर बार सुरक्षा कारणों के चलते खारिज कर दिया जाता था। हालांकि, पिछले साल राम रहीम की मां तबीयत बिगड़ने पर जब हॉस्पिटल मे एडमिट हुई थीं, उस समय राम रहीम को उसकी मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल गुपचुप तरीके से दी गई थी। उसे मां से मिलवाने के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया था।


27 अगस्त 2017  को cbi की विदेश अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए सजा सुनाई और जेल भेज दिया था। तब से राम रहीम दो साध्वियों से रेप के मामले में 20 साल की सजा और पत्रकार की हत्या के मामले में वह उम्रकैद की सजा रोहतक जेल मे काट रहा है।